{"_id":"5a79e1914f1c1b514a8b7c8a","slug":"15179372548-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जूनियर डॉक्टर ने दी ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जूनियर डॉक्टर ने दी ज्वाइनिंग
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। यहां राजकीय मेडिकल कालेज में मंगलवार को दो जूनियर रेजीडेंट (जेआर)/ट्यूटर-डेमोस्ट्रेटर ने ज्वाइनिंग दी है, जबकि तीन जेआर एक हफ्ते के अंदर कालेज में ज्वाइनिंग दे देंगे।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के 91 जेआर को मांग पूरी होने के बाद भी हड़ताल पर अड़े रहने के चलते 27 जनवरी को पीएमएचएस (प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) संवर्ग के लिए रिलीव कर दिया गया था। इसके बाद कॉलेज ने जेआर की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की। सोमवार को कालेज की ओर से तीन जेआर/डेमोस्ट्रेटर को नियुक्ति पत्र जारी किए गए, जबकि मंगलवार को दो जेआर को नियुक्ति पत्र दिए गए। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि डा. स्वाति चमोली ने स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में जेआर और डा. श्यामतन चक्रवर्ती ने फार्माकोलॉजी विभाग में नियुक्ति पत्र मिलने पर ज्वाइनिंग दे दी। सोमवार को डा. गुलाम मुस्तफा और डा. शहनाज को इमरजेेंसी विभाग में जेआर और डा. किरन भट्ट को बायोकैमेस्ट्री विभाग में नियुक्ति दी गई। तीनों डॉक्टर एक सप्ताह के अंदर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।