{"_id":"5a79dfce4f1c1ba32a8b6067","slug":"151793680311-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय सेना के समर्थन में आर्यन छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि देश का हर छात्र सेना के साथ खड़ा है। गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों पर मुकदमा किए जाने की छात्रों ने कड़ी निंदा की है। मंगलवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में भारतीय सेना के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बिड़ला परिसर के छात्रसंघ सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि भारतीय सेना जम्मू कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। छात्रों ने कहा कि देश का प्रत्येक छात्र सेना के साथ खड़ा है। जम्मू कश्मीर में गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों पर दर्ज मुकदमा जल्द ही वापस नहीं लिया गया तो छात्र सेना के समर्थन में सड़कों पर उतर जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों छात्रों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान संजय बिष्ट, लवीस राणा, नीरज रैम्स, राबिन सिंह आदि मौजूद थे।