{"_id":"5a79dfaf4f1c1ba4268b8e7c","slug":"15179367725-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर के मलेथा गांव में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर के मलेथा गांव में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण शुरू
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन केंद्र की पहल पर विकासखंड कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत मलेथा में खोज एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 10 दिवसीय शिविर में 25 प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
देहरादून से आए प्रशिक्षक अनिल सकलानी, आलोक शर्मा और सीमा परमार ने बताया कि शिविर में आपदा के दौरान व बाद की कार्रवाई, गांठ व फंदे बनाना, प्राथमिक उपचार, खाई से घायलों को सुरक्षित निकालने, स्ट्रेचर बनाने, शेल्टर बनाने और चट्टान पर चढ़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील है। यहां भूकंप, वनाग्नि, त्वरित बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं होती हैं, ऐसे में आम जनता को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण देकर नुकसान को कम किया जा सकता है। मलेथा के बाद कीर्तिनगर ब्लॉक के बैंजवाड़ी, सेमी सेमला और क्वींली गांव में प्रशिक्षण दिया जाएगा।