{"_id":"5a79dec44f1c1bef7b8b5bf9","slug":"1517936537828-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 28 नामों का बनाया पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 28 नामों का बनाया पैनल
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। गोपेश्वर के बाद अब जोशीमठ में भी कांग्रेस ने निकाय चुनाव में फतह हासिल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि संगठन एकजुट होकर जिले में निकाय चुनाव में जीत हासिल करेगा। कमेटी ने संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल भी तैयार कर लिया है। 28 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरीश भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची बनाई गई। इसमें पुरुष सामान्य वर्ग में ग्यारह, महिला सामान्य में पांच, अनुसूचित जनजाति पुरुष के लिए पांच, अनुसूचित जाति के लिए चार और अनुसूचित जनजाति महिला के लिए भी चार महिलाओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। संभावित दावेदारों में सुभाष डिमरी, कमल रतूड़ी, विक्रम भुजवाण, रमेश चंद्र सती, शंकर सिंह रावत, अंतीप्रकाश शाह, शैलेंद्र पंवार, प्रकाश नेगी, नरेश नौटियाल, माधव प्रसाद, राकेश रंजन, गीता परमार, सरिता नौटियाल, देवेश्वरी शाह, मीना डिमरी, सुषमा रतूड़ी, करण रावत, ठाकुर सिंह, हरेंद्र सिंह, बच्चु लाल, लक्ष्मी लाल, फकीरा दौडिय़ाल, महेंद्र, पुष्पा, सरोजनी, धनेश्वरी राणा, लीला देवी व मनोरमा देवी ने अपनी दावेदारी पार्टी के सामने रखीं। इस मौके पर ब्लॉक महामंत्री दिगंबर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, रामेश्वर प्रसाद और अजीतपाल आदि मौजूद थे।