{"_id":"5a79dcd94f1c1b805a8b854c","slug":"151793604620-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, गुणवता बनाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, गुणवता बनाने के दिए निर्देश
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण ब्लाक के तहत चौरासैंण, भटक्वाली सहित आसपास के गांवों के लिए बन रही सड़क का पीएमजीएसवाई की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश ठेकेदार को दिए। साथ ही चौरासैंण तक जल्द सड़क निर्माण पूरा करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी के नेतृत्व में पहुंचे अफसरों के दल ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग के सड़क कटिंग का निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि नौटी-देवलकोट सड़क के बैनोली से चौरासैंण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में करीब 4 किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण पर पहुंचे ईई गंगाड़ी ने ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया।
चैतोला तक बनेगी सड़क
थराली। निर्माणाधीन डुंग्री-रतगांव सड़क का निर्माण चैतोला तक करने पर सहमति बन गई है। एक साल से ग्रामीणों के विवाद के कारण यह सड़क तालगैर से आगे नहीं बन पा रही थी। मंगलवार को पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी, नायब तहसीलदार ओमवीर सिंह तथा ग्राम प्रधान सुजान सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। बैठक में मोटर मार्ग का निर्माण शिव मंदिर के पीछे से कराने पर ग्रामीणों ने सहमति जताई। सहमति के बाद इस सड़क का निर्माण रतगांव से करीब 600 मीटर दूर चैतोला तक किया जाएगा, जिससे चैतोला के 35 परिवारों को भी सड़क का लाभ मिल सकेगा। बैठक में राजस्व उपनिरीक्षक जयकृत सिंह रावत, रेखा देवी, काम सिंह, राजमती देवी,दयाल सिंह, महादेवी, रामसिंह, पुष्पा देवी भूपाल राम और गमेती देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।