{"_id":"5a79dcd44f1c1bb2208b79c9","slug":"151793604117-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की बुद्घि शुद्घि के लिए अनशनकारियों ने किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की बुद्घि शुद्घि के लिए अनशनकारियों ने किया हवन
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों और संघर्ष समिति के लोगों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। इस दौरान अनशनकारियों ने स्थायी राजधानी के पक्ष में नारेबाजी की। वहीं डॉक्टरों ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की जिसमें वजन कम पाया गया। एक अनशनकारी में पीलिया की शिकायत होेने पर उसे अस्पताल में भर्ती होने को कहा।
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर 26 जनवरी से आमरण अनशन (भूखहड़ताल) किया जा रहा है। भूख हड़ताल पर बैठे हरीश पंत, त्रिलोक सिंह और धन सिंह ने कहा कि जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी नहीं बनाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर पंडित शंभू प्रसाद गौड़ के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। वहीं अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली डा. आकांक्षा ने बताया कि हरीश पंत और धन सिंह का वजन घटा है जबकि बीपी बढ़ रहा है। वहीं त्रिलोक सिंह में पीलिया की शिकायत हो सकती है। इस पर डॉक्टर आकांक्षा ने अनशनकारियों को अस्पताल भर्ती होने की राय दी। हवन और आंदोलन करने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कृष्णा नेगी, धनीराम, बृजमोहन राज, कमला पंवार, मंजू बिष्ट, नारायण सिंह, गोपाल दत्त पंत, कुलदीप, देवेंद्र, पुष्कर सिंह, वीरेंद्र जोशी, कुंवर सिंह आदि शामिल थे।