{"_id":"5a7895a94f1c1b87268b85a2","slug":"151785228513-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शुद्ध पेयजल आपूर्ति, एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण और संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांगों के लिए आंदोलनरत प्रगतिशील जनमंच ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
सोमवार को धरने के 236वें दिन धरना स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ स्थल में आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड सरकार के रावणी अहंकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ और वंदेमातरम नमामि गंगे आधे ढोंगी आधे नंगे बैनर लगाकर आक्रोश जताया। आंदोलनकारियों ने हवन कुंड में आहुतियां डालते हुए सरकार और भाजपा के पदाधिकारियों को जनता से राजनीति बंद करने की नसीहत दी। प्रजमं की महिला विंग ने तय किया कि 8 फरवरी को तीन सूत्री मांगों के लिए तहसील कार्यालय श्रीनगर का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। इसके लिए सरस्वती नौटियाल, गायत्री थपलियाल, सिद्धी पटवाल और ंबसंती जोशी को संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर बुद्धिबल्लभ उनियाल, सुनील बहुगुणा, माया राम बहुगुणा, नाथू लाल टम्टा, नवीन नैटियाल, सदानंद पुरी, सुधाकर भट्ट, चंद्रकला, सुंदरी पुरी, कमली देवी, अनीता रावत, शिवानी पांडेय, देवेंद्र राणा और जुल्फिकार हुसैन आदि मौजूद थे।