फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएम को भेजा खून से लिखा पत्र

पीएम को भेजा खून से लिखा पत्र

Mon, 05 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पीएम को भेजा खून से लिखा पत्र
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में चल रहे आमरण अनशन के पांचवें दिन अनशनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखा पत्र भेजा है। सोमवार को तहसीलदार दर्शनलाल मैठाणी ने अनशनस्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन अनशनकारी अपनी मांग पर अडिग रहे।
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर 12 दिसंबर से संघर्ष समिति ने रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन किया था। मांग पर कार्रवाई नहीं होते देख समिति ने 26 जनवरी से यहां भूख हड़ताल शुरू की। अनशन पर बैठे वीरेंद्र आर्य, ध्यान सिंह और नारायणबगड़ के गंभीर सिंह जब अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हुए तो सातवें दिन प्रशासन ने तीनों आंदोलनकारियों को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद समिति के त्रिलोक सिंह, धन सिंह और हरीश पंत बृहस्पतिवार से आमरण अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

सोमवार को अनशनकारी हरीश पंत ने ब्लेड से अपनी उंगली काटकर खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखा। पत्र में हरीश पंत ने प्रधानमंत्री से गैरसैंण को स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की मंजूरी देने की मांग की है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. मनीभूषण पंत ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य जांचा। डा. पंत ने बताया कि अनशनकारियों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। साथ ही रक्तचाप भी अनियमित हो रहा है। उन्होंने अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती होने की राय दी है। इस बीच तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी ने अनशनस्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की बात कही, लेकिन अनशनकारियों ने तहसीलदार की बात नहीं मानी। सोमवार को आंदोलन को समर्थन देने वालों में नारायण सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह, सरोज शाह, कमला पंवार, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, धनीराम, खिमुली देवी, मंजू बिष्ट सहित कई महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed