{"_id":"5a78901d4f1c1ba1268b8963","slug":"151785086513-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावितों ने ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावितों ने ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर।
जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत मुआवजा वितरण, भूमि सीमांकन, सुरक्षा दीवार निर्माण, मारपीट से संबंधित आठ शिकायतें दर्ज हुई। प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को आयोजित शिविर में देवी प्रसाद सती, मैठाणा निवासी ने ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत आवासीय भूमि एवं कृषि भूमि को कार्यदायी संस्था की ओर से बंजर भूमि दर्शाए जाने की शिकायत दर्ज की। उन्होंने दोबारा भूमि के भौतिक सत्यापन की मांग उठाई। दिनेश खंडूरी, रोपा गांव निवासी और हिम्मत सिंह, मैठाणा गांव निवासी ने ऑलवेदर रोड परियोजना से मकान, भूमि और दुकानों की क्षति का उचित मुआवजा में अभिलेखों के आधार पर मुआवजा वितरित करने की मांग उठाई है। सुरेश, ब्रह्मसैंण निवासी ने अपनी भूमि का सीमांकन करने की मांग उठाई। श्री माता अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष बीएस झिंक्वाण ने वैतरणी नदी के क्षतिग्रस्त तटबंधों के निर्माण और पातीराम, श्रीकोट मायापुर गांव निवासी ने आसपास के ग्रामीणों द्वारा उनके परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। सभी शिकायतों पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।