फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यटन को स्वरोजगार से जोड़ने के दिए टिप्स

पर्यटन को स्वरोजगार से जोड़ने के दिए टिप्स

Mon, 05 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन को स्वरोजगार से जोड़ने के दिए टिप्स
देवाल।
विज्ञापन

उत्तराखंड कल्चर इवेंट्स एवं एडवेंचर कंसल्टेंट संस्था की ओर से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में मुंदोली न्याय पंचायत के 60 लोगों को पर्यटन को रोजगार से जोड़ने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों की भौगोलिक संरचना के बारे में बताया गया।

एक दिवसीय शिविर का उद्घाटन कर चमोली जिला सहकारी बैंक के निदेशक महाबीर बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक रूप से बहुत धनी है। पर्यटन राज्य का मुख्य आय का स्रोत हो सकता है। कहा कि देवाल ब्लाक में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली, ब्रहमताल, भींकलताल, लोहाजंग, आयजनटांप, बगजी बुग्याल, मानेश्वर गुफा सहित कई आकर्षक स्थल है। यहां पर हर साल पर्यटकों की तादाद बढ़ रही है। कार्यशाला में संस्था के प्रकाश बिष्ट तथा राम सिंह रावत ने पर्यटन स्थलों की जानकारी, स्थानीय उत्पादन को पर्यटन से जोड़कर अपनी आर्थिकी को मजबूत करने, पर्यटन स्थलों में सुविधाएं तथा प्राथमिक उपचार सहित कई प्रकार की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुंदोली, वांण, बांक, कुलिंग, लोहाजंग, ल्वाणी आदि ग्राम पंचायत के ग्रामीण भुवन बिष्ट, पान सिंह, खड़क सिंह, महिपत सिंह, दयाल सिंह पटवाल, गंगा सिंह, बख्तावर सिंह, मनोज राणा, कलम बिष्ट, खड़क दानू, भवान राम, धन सिंह, गबर सिंह, दिवान सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed