फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चिन्हिकरण की मांग पर छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने किया शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

चिन्हिकरण की मांग पर छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने किया शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 05 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चिन्हिकरण की मांग पर छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने किया शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
गोपेश्वर।
विज्ञापन

राज्य की चिह्निकरण सूची में शामिल करने की मांग को लेकर जिले के छूटे आंदोलनकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा गया कि बार-बार मांग उठाने पर भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
सोमवार सुबह 11 बजे छूटे राज्य आंदोलनकारी कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। उन्होंने यहां शासन-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां हुई सभा में छूटे आंदोलनकारी अतुल शाह ने कहा कि दो वर्ष पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक चमोली की ओर से उनकी जांच भी की जा चुकी है, जब अब दोबारा जांच आख्या प्रस्तुत करने हेतु बुलाया जा रहा है। इससे साफ है कि शासन स्तर पर भी छूटे आंदोलनकारियों की अनदेखी की जा रही है। छूटे आंदोलनकारियों ने मांग उठाई है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से राज्य आंदोलन के समय आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी और फरार की पत्रावलियां उपलब्ध हो सकें। यदि इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शासन-प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, मोहन सिंह, अनुराज सिंह, नंदन सिंह, आनंद गोस्वामी, बलवंत, राजेंद्र, शिशुपाल, प्रेम सिंह, भरत सिंह, जगदंबा प्रसाद, प्रदीप सिंह, दर्शन सिंह, विजय मलासी, चंद्रमोहन, जगदंबा, देवानंद, हरीश, हरेंद्र, अनसूया, अतुल शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed