{"_id":"5a7768c24f1c1b1d368b8a6c","slug":"15177752538-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया गन्ना तौल सेंटरों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया गन्ना तौल सेंटरों का निरीक्षण
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने किया गन्ना तौल सेंटरों का निरीक्षण
- अधिकारियों को दिए शीघ्र गन्ना उठान शुरू करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विकासनगर और सहसपुर स्थित गन्ना तौल सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गन्ने का तौल न होने पर नाराजगी जताई। फोन पर डोईवाला शुगर मिल के प्रबंधक को शीघ्र गन्ना उठान शुरू करने के निर्देश दिए।
रविवार को विधायक ने ढकरानी, प्रतीतपुर, विकासनगर, जीवनगढ़, बरोटीवाला आदि क्षेत्रों में स्थित गन्ना तौल सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शनिवार को काश्तकारों ने मुख्यमंत्री दरबार में भी उक्त समस्या को उठाया था। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काश्तकार गन्ने का उत्पादन करते हैं। लेकिन लंबे समय से सेंटरों से गन्ना का उठान नहीं हो रहा है। गन्ना खेतों में पड़ा ही सूखने लगा है। सेंटरों पर गन्ने के ढेर लगे हुए हैं। गन्ना उठान न होने के कारण कई खेतों में अब भी गन्ना खड़ा हुआ है। कहा अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार से गन्ना उठान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सूरत सिंह, संदीप त्यागी, राहुल गोयल, सौरभ गुप्ता, राहुल शर्मा, बाबूराम राठौर, सतीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।