{"_id":"5a7767d34f1c1b4f588b6c28","slug":"15177750145-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने फूंका नगरपालिकाध्यक्ष का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने फूंका नगरपालिकाध्यक्ष का पुतला
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने फूंका नगर पालिकाध्यक्ष का पुतला
- चोक सीवर व जाम नालियों पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
- शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन नहीं करा रहे मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
डाकपत्थर कैनाल बाईपास चौक पर चोक सीवर लाइन और नालियों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के बैनर तले नगरपालिकाध्यक्ष का पुतला फूंक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से चोक सीवर और नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन चोक सीवर और नालियों को साफ नहीं करा रहे है। पानी से सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यदि पालिका प्रशासन शीघ्र ही चोक सीवर लाइन और नालियों की मरम्मत नहीं कराता तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। नगरपालिकाध्यक्ष हरफूल महावर ने कहा कि बाईपास चौक के पार का इलाका नगरपालिका के पास नहीं है। वहां नालियों की मरम्मत का जिम्मा लोनिवि और सिंचाई विभाग का है। पुतला फूंकने वालों में जिला उपाध्यक्ष विष्णु दुबे, संगठन मंत्री कामिल खान, प्रवक्ता पंजाब सिंह मजीठिया, मनमोहन सिंह, विमल तोमर, अरुण चौधरी, सचिन, पारस कन्नौजिया, विकास, साहिल, दीपक रावत, रवि कन्नौजिया, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।