{"_id":"5a7766df4f1c1b805a8b7f24","slug":"1517774770716-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 से हरिद्वार में होगी छह दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 से हरिद्वार में होगी छह दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियनशिप के लिए स्टेट टीम का चयन
-- 16 से हरिद्वार में होगी नेशनल फुटसेल फीमेल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तराखंड व उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हरिद्वार में आयोजित होने वाली नेशनल फुटसेल फीमेल चैंपियनशिप के लिए स्टेट टीम का चयन किया गया। बालिका वर्ग की टीम में आठ विशेष बच्चों को चयनित किया गया। खेल शिक्षक व कोच आरसी भट्ट ने बताया कि हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में 16 फरवरी से एसओबी उत्तराखंड की ओर से छह दिवसीय नेशनल फुटसेल फीमेल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए नगर के ज्योति विशेष विद्यालय में स्पेशल बच्चों के चयन के लिए दो दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।
फुटसेल खेल की बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए आठ विशेष बालिकाओं को चुना गया, जिनमें रफैल स्कूल देहरादून की सोनाली तोमर, ममता, शैली व पारुल जबकि ज्योति स्पेशल स्कूल की सुमन पंवार, मनीषा चौहान, मानसी गैरोला व आंचल रावत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में चयनित महिला खिलाड़ियों को फुटसेल खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीम 16 फरवरी से 21 फरवरी तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली नेशनल फुटसेल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
खेल शिक्षक आरसी भट्ट ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक भारत में पहली बार फुटसेल खेल को शामिल किया गया है, जिसकी नेशनल चैंपियनशिप की जिम्मेदारी उत्तराखंड को सौंपी गई है। यहां चयन शिविर में प्रशिक्षक आरसी भट्ट, उपदेश उपाध्याय, कुलवीर सिंह, अमरदीप शर्मा व प्रवीन रावत शामिल थे। इस दौरान शशि राणा, मधु रावत, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।