फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मां अनसूया और ज्वाला की डोलियों ने अमृत गंगा में किया स्नान, भक्तों ने निकाली भव्य जलकलश यात्रा

मां अनसूया और ज्वाला की डोलियों ने अमृत गंगा में किया स्नान, भक्तों ने निकाली भव्य जलकलश यात्रा

Mon, 29 Jan 2018 09:44 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
मां अनसूया और ज्वाला की डोलियों ने अमृत गंगा में किया स्नान, भक्तों ने निकाली भव्य जलकलश यात्रा

विज्ञापन
गोपेश्वर। शक्ति सिरोमणि माता अनसूया मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। सोमवार को मां अनसूया के साथ ही ग्राम पंचायत खल्ला, बणद्वारा, देवलधार और सगर गांव की मां ज्वाला की डोली ने अमृत गंगा में पवित्र स्नान किया। इसके बाद भक्तों ने अत्रि मुनि आश्रम से अनसूया मंदिर तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली।

मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन कर रहे डा. प्रदीप सेमवाल ने कहा कि माता अनसूया संतान दायिनी और शक्ति स्वरुपणी हैं। पवित्र माघ माह में गुप्त नवरात्रों के मध्य धार्मिक अनुष्ठान करने और कथा श्रवण से घर में सुख-शांति और रिद्धि-सिद्धि का वास होता है। इस मौके पर अनसूया मंदिर समिति के अध्यक्ष बीएस झिंक्वाण, अंशकालिक शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप राणा, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, भगत सिंह बिष्ट, भीम सिंह नेगी, मीरा नेगी, देवेंद्र सिंह पंवार, माहेश्वरी देवी, नंदन सिंह बिष्ट, उषा रावत, संदीप तिवारी और रामेश्वर तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed