{"_id":"5a6f48734f1c1b74268b70c1","slug":"15172426863-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परखाल-डुंग्री-सणकोट मोटर मार्ग से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परखाल-डुंग्री-सणकोट मोटर मार्ग से हटाया अतिक्रमण
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक के परखाल-डुंग्री-सणकोट मोटर मार्ग पर परखाल से लेकर असेड़ तक हुए अतिक्रमण को पीएमजीएसवाई ने प्रशासन के साथ मिलकर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां करीब 500 मीटर पर लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें, मकान और अन्य प्रकार अतिक्रमण किया था। सोमवार को पहले दिन प्रशासन ने करीब 200 मीटर अतिक्रमण हटवाया गया।
अतिक्रमण के कारण परखाल-डुंग्री-सणकोट पर परखाल से असेड़ तक अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा हो गया था, जिससे यहां बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। इसे देखते हुए सोमवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। राजस्व उपनिरीक्षक अरविंद कुंवर और पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता चंद्रभूषण ने बताया कि सोमवार को 200 मीटर तक अतिक्रमण हटवाया गया। जल्द सड़क से अतिक्रमण हटाकर सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किया जाएगा।