{"_id":"5a6e303a4f1c1ba1268b702c","slug":"15171709472063-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्नान घाट व आस्थापथ के जीर्णोंद्घार को सवा 63 करोड़ की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्नान घाट व आस्थापथ के जीर्णोंद्घार को सवा 63 करोड़ की दरकार
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नान घाट व आस्थापथ के जीर्णोंद्घार को 63 करोड़ की दरकार
-- सिंचाई विभाग ने 14 स्नान घाटों, श्मशान घाट व आस्थापथ की मरम्मत को भेजे प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में गंगा व उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने के लिए सिंचाई विभाग ने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्नान व श्मशान घाटों के साथ ही आस्थापथ के जीर्णोद्धार के लिए नमामि गंगे देहरादून यूनिट को प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें ऋषिकेश, विस्थापित क्षेत्र पशुलोक, रायवाला व हरिपुरकलां में होने वाले विभिन्न कार्यों के लिए करीब 63 करोड़ के प्रस्ताव शामिल हैं।
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द नगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त त्रिवेणीघाट, चंद्रेश्वरघाट, बहत्तर सीढ़ी घाट, साईं घाट आदि धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्घार होगा, जिसके लिए सिंचाई उपखंड ऋषिकेश की ओर से नमामि गंगे योजना के तहत प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें बरसात में गंगा में आने वाले बाढ़ से आस्थापथ को होने वाले खतरे से बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य संबंधी प्रस्ताव भी शामिल हैं। इसके अलावा रायवाला स्थित नालंदा बौद्घ आश्रम घाट व हरिपुरकलां में श्मशान घाट का निर्माण भी किया जाना है। ऋषिकेश उपखंड के सहायक अभियंता पीएल नौटियाल ने बताया कि प्रस्ताव में गंगा की सहायक नदियों को भी स्वच्छ बनाने संबंधी की योजना भी शामिल है।
कहां कितने बजट की दरकार
- 11 करोड़, 35 लाख, 94 हजार से त्रिवेणीघाट पर स्थायी जलधारा लाने की योजना।
- 11 करोड़, 56 लाख, 83 हजार से आस्थापथ के सुरक्षात्मक कार्य।
- एक करोड़, 50 लाख से ऋषिकेश स्थित चंद्रेश्वर घाट का जीर्णोद्घार।
- एक करोड़ से बहत्तर सीढ़ी घाट का पुनर्निर्माण का कार्य।
- एक करोड़, 50 लाख से साईं घाट का जीर्णोद्घार।
- एक करोड़, 50 लाख से सोमानी भवन घाट का निर्माण।
- एक करोड़, 20 लाख से वृंदावन आश्रम घाट का निर्माण।
- दो करोड़, 40 लाख से वीरभद्र बैराज स्थित छठ पूजा घाट का निर्माण।
- तीन करोड़ से विस्थापित क्षेत्र स्थित श्मशान घाट का निर्माण।
- दो करोड़, 40 लाख से रायवाला स्थित नालंदा बौद्घ आश्रम घाट का निर्माण।
- एक करोड़, एक लाख, 87 हजार से त्रिवेणीघाट पर सरस्वती नदी नाले की टेपिंग से क्षतिग्रस्त घाट व प्लेटफार्म का पुनर्निर्माण।
- दो करोड़, एक लाख से चंद्रभागा नदी तट पर मैरीन ड्राइव का निर्माण कार्य।
- दो करोड़, 10 लाख से लक्कड़घाट में श्मशान घाट का निर्माण कार्य।
- एक करोड़, 80 लाख से हरिपुरकलां में श्मशान घाट का निर्माण कार्य।