फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात मोड पर रपटी बाइक, दो युवक जख्मी

सात मोड पर रपटी बाइक, दो युवक जख्मी

Mon, 29 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
सात मोड पर रपटी बाइक, दो युवक जख्मी
सात मोड़ पर रपटी बाइक, दो युवक जख्मी
विज्ञापन

-- विधानसभा अध्यक्ष ने पहुंचाया घायलों को अस्पताल
-- रानीपोखरी से ऋषिकेश आ रहे थे बाइक सवार

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मानवता का फर्ज निभाते हुए सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यही नहीं उन्होंने घायलों का इलाज करवाया और डॉक्टरों को सही ढंग से इलाज करने के लिए कहा। रविवार को रानीपोखरी से ऋषिकेश आ रहे बाइक सवार दो युवक देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के समीप रपटकर जख्मी हो गए। इसी बीच मार्ग से गुजर रहे विधानसभा अध्यक्ष की नजर घायलों पर पड़ी, तो उन्होंने अपनी कार से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
सरकारी अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर शाम करीब पांच बजे रानीपोखरी से सचिन (19) पुत्र आभा सहाय निवासी नेहरूग्राम, ऋषिकेश व उसका साथी आशीष गुप्ता बाइक से ऋषिकेश से आ रहे थे। सात मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। सड़क पर गिरने से दोनों जख्मी हो गए। इसी दौरान फ्लीट के साथ मार्ग से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की नजर उन पर पड़ गई। अग्रवाल ने अपने वाहन से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। गौरतलब है कि बीते दिनों रेलवे रोड पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए वाहन सवारों को भी स्पीकर ने अपने वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed