फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कल मुख्यमंत्री आवास घेरेगा ठेकेदार महासंघ

कल मुख्यमंत्री आवास घेरेगा ठेकेदार महासंघ

Mon, 29 Jan 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कल मुख्यमंत्री आवास घेरेगा ठेकेदार महासंघ
मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा ठेकेदार महासंघ
विज्ञापन

-- 600 करोड़ के अवशेष भुगतान की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। राजकीय ठेकेदार महासंघ ने राज्य सरकार पर ठेकेदारों का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ठेकेदारों के 600 करोड़ के लंबित भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है। रविवार को प्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सरकार ठेकेदारों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। बताया कि बीते वर्ष अगस्त माह में ठेकेदार महासंघ ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून में धरना-प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सभी बिंदुओं पर सरकार की ओर से नामित प्रतिनिधियों से वार्ता हुई थी।

उन्होंने बताया कि वार्ता में सभी बिंदुओं पर सहमति जताने के बावजूद सरकार आज तक संबंधित मामलों में शासनादेश जारी नहीं कर पाई है। उन्होंने सरकार से पांच करोड़ तक के कार्यों में छोटे टेंडर लगाने की मांग की जिससे स्थानीय ठेकेदारों को काम मिल सके। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को पूर्व की भांति रखने, पंजीकरण मानकों को यथावत रखने, जीएसटी लागू होने से पूर्व के अनुबंधों पर जीएसटी नहीं काटने, विभिन्न विभागों के सभी मदों में लंबित भुगतान तत्काल कराने की मांग की है। इस अवसर पर सचिव जगमोहन कुड़ियाल, राजवीर रावत, देवानंद बडोनी, रमेश कंडारी, विजय पंवार, नितिश कुड़ियाल, मानवेंद्र भट्ट, जगवीर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed