{"_id":"5a6e2e4c4f1c1b80268b7066","slug":"151717045314-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला सम्मान
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया सम्मानित
-- क्रीड़ा भारती और चीनी मिल मजदूर संघ ने किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। क्रीड़ा भारती और चीनी मिल मजदूर संघ डोईवाला की ओर से रविवार को क्षेत्र के राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए सरकार और समाज दोनों को सामूहिक प्रयास करना होगा। रविवार को खैरी रोड़ गार्डन कालोनी गेस्ट हाउस परिसर में क्षेत्र के विभिन्न खेेलों के 40 प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से खेल प्रतिभाएं आगे बढ़ रही है। ऐसे आयोजनों से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर खेलों में रुचि दिखानी चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री संजीव सैनी ने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार से मांग की जाएगी।
वॉलीबाल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए खेल कोटा निर्धारित करने करने की मांग रखी। कार्यक्रम में युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रकांत आर्य, ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी, पूर्व सभासद गोपाल शर्मा, श्रवण प्रधान, राजेंद्र मनवाल, प्रवीण भट्ट, दरपान बोरा, मधु आर्य, शीला बहुगुणा, संजीव लोधी, अरविंद शर्मा, बलबीर सिंह बिंदा, ललित पंत, राजन थापा, अनिल थापा आदि मौजूद रहे।