फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सम्मान मिलने पर क्षेत्रीय विधायक का किया जोरदार स्वागत

सम्मान मिलने पर क्षेत्रीय विधायक का किया जोरदार स्वागत

Sun, 28 Jan 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
सम्मान मिलने पर क्षेत्रीय  विधायक का किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
देवप्रयाग। आदर्श युवा विधायक पुरस्कार से सम्मानित क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के देवप्रयाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कंडारी ने कहा कि उन्होंने देवप्रयाग को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि इस सम्मान की असली हकदार क्षेत्रीय जनता है, जिन्होंने कम समय में इतने अधिक विकास कार्य करने का उन्हें मौका दिया है। उनके द्वारा क्षेत्र में जो विकास कार्य किए गए है, उन्हीं के आधार पर उनका भारतीय छात्र संसद की ओर से युवा आदर्श विधायक के लिए चयन किया गया है। हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ ही आवश्यक सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग महाविद्यालय जल्द ही नैक से जुड़ने जा रहा है। दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में ढोल-दमाऊं के साथ पहुंचे लोगों ने विधायक कंडारी का स्वागत किया। समारोह में डिबाई बुलंदशहर की महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रप्रभा वैष्णव, नगर महामंत्री जनार्द्धन ध्यानी, भाजयुमो अध्यक्ष अतुल कोटियाल, सांसद प्रतिनिधि नीता ध्यानी, सभासद विधार्थी पालीवाल, रेखा भट्ट, छुनकी देवी, विनोद गोयल, विकास कोटियाल, रजनीश मोतीवाल, सरिता कर्नाटक, अतुल जोशी, सरस्वती भट्ट, भूप सिंह, पितांबर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed