फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिले में 34 हजार 617 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप

जिले में 34 हजार 617 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप

Sun, 28 Jan 2018 09:41 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
जिले में 34 हजार 617 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप

विज्ञापन
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी/श्रीनगर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पांच वर्ष तक के हजारों बच्चों ने पल्स पोलियो की दवाई पी।
गोपेश्वर में 34 हजार 617 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जंगपांगी ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत छूटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं रुद्रप्रयाग में जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने किया। उन्होंने दो बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। सीएमओ डा. सरोज नैथानी ने बताया कि जिले में शाम पांच बजे तक 85 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। छूटे बच्चों को 29 और 30 जनवरी को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उत्तरकाशी में जिला अस्पताल में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मेजर बचन सिंह रावत ने बताया कि जिले में कुल 40,837 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक डा. भागेंद्र रावत, डा. चंदन सिंह रावत, संजय बिजल्वाण, महिपाल राणा, गोविंद पडियार आदि मौजूद रहे। उधर आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के मुख्यालय मातली में द्वितीय कमान अधिकारी धर्मपाल सिंह रावत ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। आईटीबीपी के चिकित्सकों ने 92 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस मौके पर डा. रोहित श्याम बोबिल, डा. समीक्षा बोबिल आदि मौजूद रहे।

श्रीनगर में 1736 बच्चों ने पोलियो की खुराक पी। राजकीय संयुक्त अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएस चौहान ने बताया कि एसएसबी, भक्तियाना चर्च, कमलेश्वर मंदिर, मातृ-शिशु कल्याण केंद्र, संचिता पैथोलॉजी लैब, चिल्ड्रन एकेडमी, नंदन जूनियर हाईस्कूल, जीजीआईसी, सरस्वती शिशु मंदिर, लोनिवि गेस्ट हाउस, देवलोक होटल और पौड़ी चुंगी पोलिंग बूथ में बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed