{"_id":"5a6df60e4f1c1ba2268b702d","slug":"15171560551120-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाले में आग लगने से जिंदा जली 120 बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाले में आग लगने से जिंदा जली 120 बकरियां
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। भेंटी गांव में एक गोशाला में आग लगने से 120 बकरियां जिंदा जल गईं। नायब तहसीलदार बच्चीराम ने मौका मुआयना कर घटना की रिपोर्ट तैयार कर दी है।
भेंटी गांव निवासी अवतार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को चरान के बाद 120 बकरियों को पठोली चक तोक में बनी गोशाला में बंद कर दिया था। रविवार को तड़के करीब तीन बजे जब कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे तो, वह बाहर आकर देखा गोशाला धू-धू कर जल रही थीं। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग भी आए। जब तक सभी ग्रामीण गोशाला के समीप पहुंचे तब तक बकरियां जल चुकी थीं। उन्होंने बताया कि गोशाला में चूल्हे में आग जलाई गई थी, हो सकता है यह आग सूखी घास तक पहुंच गई होगी और आग लग गई। नायब तहसीलदार बच्चीराम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट सोमवार को तहसील प्रशासन को सौंप दी जाएगी।