{"_id":"5a6df6084f1c1b83268b6f87","slug":"151715604913-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औली में चेयर लिफ्ट खराब होने से पैदल ही आवाजाही कर रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली में चेयर लिफ्ट खराब होने से पैदल ही आवाजाही कर रहे पर्यटक
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। औली में एक सप्ताह पूर्व बर्फबारी होने के बाद से यहां पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक औली के सैर-सपाटे पर पहुंच रहे हैं। एक माह से औली में खराब पड़ी चेयर लिफ्ट से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक औली स्लोप से ही आवाजाही कर रहे हैं, जिससे स्लोप से बर्फ तेजी से पिघल रही है, जो फरवरी माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।
शनिवार को औली में चार हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। चेयर लिफ्ट और स्की लिफ्ट एक माह से खराब होने से पर्यटक स्लोप से ही आवाजाही कर रहे हैं। स्कीइंग खिलाड़ी भी स्लोप के शीर्ष भाग तक पैदल पहुंच रहे हैं। एडवेंचर ट्रैकिंग के प्रबंधक संतोष कुंवर का कहना है कि देश-विदेश से स्कीयर्स औली में स्कीइंग के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन चेयर लिफ्ट खराब होने से स्कीयर्स को पैदल ही स्लोप के शीर्ष प्वाइंट तक जाना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी विवेक पंवार का कहना है कि औली में अभी भी अव्यवस्थाएं बनी हैं, जबकि अगले महीने यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। इधर, रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना है कि स्की लिफ्ट और चेयर लिफ्ट को ठीक करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द लिफ्ट को सुचारु कर दिया जाएगा।