फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आसन झील में बढ़ी पक्षियों की आमाद

आसन झील में बढ़ी पक्षियों की आमाद

Sun, 28 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आसन झील में बढ़ी पक्षियों की आमाद
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। आसन वैटलैंड कंजरवेशन रिजर्व में पक्षियों की संख्या बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार झील में पक्षियों की रिकॉर्ड आमद दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल बार करीब 1419 परिदें अधिक प्रवास पर पहुंचे। जिससे वन विभाग के साथ ही पक्षी प्रेमियों में उत्साह है।
रविवार को मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव धनंजय मोहन की अगुवाई में विभागीय कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने झील में पक्षी गणना का कार्य किया। इस साल झील में 61 प्रजातियों के 6008 परिदों की आमद दर्ज की गई, जबकि पिछले साल 60 प्रजाति के करीब 4589 परिदों की आमद दर्ज की गई थी। पक्षियों की संख्या में आए उछाल का कारण विभागीय कर्मचारी झील में मड फ्लैट के निर्माण को बता रहे हैं। तीन साल तक पक्षियों की संख्या में साल दर साल गिरावट दर्ज की जा रही थी। जिससे विभागीय कर्मचारियों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ने लगी थी। लेकिन इस साल पक्षियों की आमद में आए उछाल से पक्षी प्रेमी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


चार साल में दर्ज किए पक्षी
साल कुल पक्षी विदेशी प्रजाति
2015 5796 38
2016 5635 39
2017 4589 60
2018 6008 61

इस साल इन पक्षियों ने दर्ज कराई आमाद
लिटील ग्रेब, ग्रेट क्रिस्टेड ग्रेब, ग्रेट कॉरमेंट, पेंटेड स्टॉक, व्हाइड नेक्ड स्टॉर्क, पेल नेबड आइबिस, बार हेडेड गूस, ग्रे लेग गूज, ब्राह्मी शेलडेक, मलार्ड, नार्दन पिनटेल, मलॉर्ड, कामॅन टील, स्पॉट बिल्ड डक, कॉमन पोचार्ड, फेरूग्यूनस पोचॉर्ड, टफटेड पोचॉर्ड, यूरेशियन विगन, गैडवॉल, नॉर्दल शूवेलपर, रेड क्रिस्टेड पोचॉर्ड, कॉमन मेरगेनसर, पर्पल सवॉमपेन, व्हाइट ब्रिस्टेड वॉटरहेन, कॉमन मौरहेन, कॉमन कूट, ब्लेक विंगड स्टिलट, रेड वाटलड लैपविंग, रिवर लैप विंग, मॉरस सैंड पाइपर, कॉमन सैंड पाइपर, प्लॉश गुल, प्लाश फिश इगल, वेस्टर्न मारस हैरियर, स्माल ब्लू किंगफिशर, व्हाइट ब्रिस्टेड किंगफिशर, डस्की ग्रेग मार्टिन, लिटिल सरफि, बूटेड ईगल समेत 61 प्रजातियों के परिदों की आमद दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed