{"_id":"5a6ce4594f1c1b81268b6adb","slug":"151708598511-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घर से उठे तीन जनाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घर से उठे तीन जनाजे
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी के बड़कोट थाना क्षेत्र अंतर्गत चामी के निकट हादसे का शिकार हुए चारों लोग विकासनगर क्षेत्र के रहने वाले थे। जिनमें से तीन आपस में रिश्तेदार थे। एक घर से उठे तीन जनाजों को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
शुक्रवार की सुबह हुए हादसे में जावेद (31) पुत्र फहीम, इमरान (52) पुत्र असगर, छोटू उर्फ टोजो (22) पुत्र इलियास निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर और चालक सईद निवासी पुल नंबर-1 नवाबगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई थी। जावेद, इमरान, छोटू की हिमाचल के रोहडू में चिकन की दुकान हैै। तीनों पिकअप वाहन में विकासनगर से मुर्गे लेकर वाया पुरोला होते हुए रोहड़ू जा रहे थे। चीमा के समीप वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें उसमें सवार चालक समेत चारों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव उनको सौंप दिए।
शुक्रवार की देर शाम शव विकासनगर पहुंचे। यहां मुस्लिम बस्ती में ईशा की नमाज के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों का जनाजा निकला। कैनाल रोड स्थित कब्रिस्तान में तीनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल भी मौजूद रहे। इमरान, जावेद का चाचा और छोटू का मामा था। तीनों मिलकर दुकान चलाते थे। उधर चालक सईद (24) पुत्र गुलाम रसूल का अंतिम संस्कार नवाबगढ़ गांव स्थित कब्रिस्तान में हुआ।