फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शरदोत्सव का शानदार आगाज

शरदोत्सव का शानदार आगाज

Sun, 28 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
शरदोत्सव का शानदार आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी।
बाजार में आयोजित दो दिवसीय शरदोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने जौनसारी और हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाई। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लोक गायक राहुल वर्मा ने महासू वंदना के साथ किया। जिसके बाद उनके सेलु त बोलू लुडू़किये, नाटी पाइलो की ढाव गीत पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। उनके भेड़ू वाडियो नाई कोई जोद गीत पर दर्शक जमकर झूमे।
विज्ञापन

लोक गायक विनोद चौहान ने मलारी छोड़े गायन गीत की प्रस्तुति दी। सबल सिंह भारती ने लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायण सिंह पंवार, प्रधान लाइक राम शर्मा, जगत सिंह रावत, प्रधान जगजीत सिंह, इंदराम डोभाल, नरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस और देवभूमि कबड्डी एकेडमी
कालसी। रामलीला मैदान में चल रहे चार दिवसीय यमुना शरदोत्सव के तीसरे दिन गांव वाइज और ओपन कबड्डी के मुकाबले खेले गए। उत्तराखंड पुलिस ए और देवभूमि कबड्डी एकेडमी ने फाइनल में जगह बनाई। रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रो कबड्डी स्टार नितिन तोमर ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, दयाराम चौहान, खजान नेगी, रमेश नेगी, प्रभा देवी, रितू रावत, विक्रम सिंह, चंद्रमोहन तोमर, रणवीर तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed