फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   औपचारिकता बना जन सुनवाई कार्यक्रम

औपचारिकता बना जन सुनवाई कार्यक्रम

Sun, 28 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
औपचारिकता बना जन सुनवाई कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
राज्य अनुसूचित जाति आयोग की ओर से ब्लॉक में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम फ्लाप रहा। प्रचार के अभाव में गिने चुने फरियादी ही पहुंच सके। जिस पर आयोग के अध्यक्ष हरपाल साथी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।
सुबह 11 बजे से शिविर शुरू होना था। अध्यक्ष के साथ ही अधिकारी भी समय पर पहुंच गए, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी जब भीड़ नहीं जुटी तो अध्यक्ष बिफर गए। इसके बाद अधिकारियों ने फिर से 8 फरवरी को तहसील में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष हरपाल साथी ने कहा कि उन्होंने पहले ही जिलाधिकारी को शिविर आयोजित करने के लिए सूचित कर दिया था। शिविर में अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं को समाधान किया जाना था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते गिने चुने लोग ही शिविर में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को व्यापक प्रसार कर फिर से शिविर लगाने के निर्देश दिए। शिविर में आठ शिकायतें दर्ज की गईं। अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, एसडीएम जितेंद्र कुमार, बीडीओ बीएस झिंगवाण, तहसीलदार प्रकाश शाह, सीओ पंकज गैराला, इंस्पेक्टर एसएस नेगी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed