{"_id":"5a6ce4514f1c1b410b8b55ed","slug":"15170859786-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर के लोगों ने दिया निगम के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर के लोगों ने दिया निगम के खिलाफ धरना
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर के लोगों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
-- गंगानगर गुल्हाटी प्लॉट में बंद नाले को खुलवाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गंगानगर स्थित गुल्हाटी प्लॉट क्षेत्र के नागरिकों ने बंद किए गए नाले को खोलने की मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गुल्हाटी प्लॉट क्षेत्र के बंद पड़े नाले को खोलने की मांग की, जिससे लोगों को बरसात के समय जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। बीते शुक्रवार को स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम के खिलाफ गुल्हाटी प्लॉट में धरना दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वर्षों पहले प्राकृतिक नाला था, जिसमें क्षेत्र में बरसात के समय जल निकासी होती है। नाले को कुछ लोगों द्वारा पत्थरों से पूरी तरह से पाट दिया गया है, जिससे नाले का रुख सोमेश्वर नगर मार्ग की ओर हो गया है।
बताया कि इससे सोमेश्वर नगर मुख्य मार्ग अकसर सीवर व अन्य गंदे पानी से लबालब हो जाता है। बीते दिनों जल निकासी के अभाव में मामूली बरसात के कारण उक्त मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र के स्थायी व पक्के नाले को खुलवाकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, लोगों की जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान के अलावा गुल्हाटी प्लॉट की सफाई व्यवस्था, क्षेत्र में कूड़ा डालने की स्थायी व्यवस्था व पंचमुखी हनुमान मंदिर मार्ग का निर्माण की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों में जीएस नेगी, सरोज डिमरी, मोहनी नेगी, रमेश अरोड़ा, दीपक बिष्ट, सीमा खुराना, सुल्तान सिंह कैंतुरा, श्याम सुंदर शर्मा, प्रभु पाल, आदर्श पांडेय, अजय अग्रवाल, प्यारेलाल जुगलाण, हंसराम मैंदोला आदि मौजूद थे।