फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चीला पावर हाउस में 20 दिन के लिए विद्युत उत्पादन ठप

चीला पावर हाउस में 20 दिन के लिए विद्युत उत्पादन ठप

Sun, 28 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
चीला पावर हाउस में 20 दिन के लिए विद्युत उत्पादन ठप
चीला पावर हाउस से 20 दिन के लिए विद्युत उत्पादन ठप
विज्ञापन

-- डैमेज गेट नंबर- एक को बदलने में जुटा जल विद्युत निगम
-- पिटकुल को बिजली सप्लाई करता है पावर हाउस

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने बैराज स्थित गेट नंबर-एक की रिपेयरिंग के लिए चीला शक्तिनहर में पानी की आपूर्ति को 20 दिनों के लिए बंद कर दिया है, जिससे चीला पावर हाउस में बीते शुक्रवार से विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। लिहाजा, पावर हाउस बंद होने से निगम को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पावर हाउस पिटकुल को बिजली सप्लाई करता है। निगम के महाप्रबंधक पंकज कुलश्रेष्ठ के मुताबिक बैराज पर निगम का अंडर स्लूज गेट नंबर- एक बरसात में डैमेज हो गया था। गेट को बदलने के लिए चीला शक्ति नहर के क्लोजर की डिमांड की जा रही थी, जिसे बृहस्पतिवार को मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार से शक्तिनहर में पानी की आपूर्ति को अगले महीने 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि गेट और शक्तिनहर के पैनल्स को विश्व बैंक के वित्तीय सहयोग से केंद्र सरकार के डैम रिहेबिलेशन इन्वेस्ट्रीगेशन प्रोग्राम (ड्रिप) के तहत ठीक किया जा रहा है। गेट और पैनल रिपेयरिंग पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होना है। बताया कि बैराज पर कुल 15 गेट हैं, जिनमें 11 गेट अंडर-वे और 4 गेट अंडर स्लूज हैं। ईई ने बताया कि अन्य गेटों की स्थिति ठीक है। गेट नंबर- एक को समय रहते ठीक नहीं किया जाता, तो बरसात में गंगा में पानी बढ़ने से गेट के बहने की आशंका थी।
विज्ञापन


लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान
ऋषिकेश। जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक पंकज कुलश्रेष्ठ के अनुसार चीला पावर हाउस से रोजाना करीब 1.6 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हो रहा था। शक्तिनहर के क्लोजर से पावर हाउस में विद्युत उत्पादन बंद हो गया है। हालांकि, उन्होंने उत्पादन ठप होने से कितने राजस्व का नुकसान हो रहा है, इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मरम्मत कार्य के चलते क्लोजर से निगम को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
बैराज का गेट नंबर- एक डैमेज हो गया था, जिससे भविष्य में जानमाल की हानि की आशंका थी। लिहाजा केंद्र सरकार के ड्रिप प्रोग्राम के तहत गेट को बदला जा रहा है। हालांकि इस कार्य से विद्युत उत्पादन बंद हुआ है, लेकिन गेट को ठीक कराना भी जरूरी थी। राज्य सरकार की अनुमति से ही बैराज पर इस काम को कराया जा रहा है।

एसएन वर्मा, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड जल विद्युत निगम

बंद नहर से पुलिस को मिली बाइक
ऋषिकेश। शक्तिनहर में पानी की आपूर्ति बंद होने पर शुक्रवार को लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को नहर से एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उसके मालिक की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है, जंक लगने से उसका चेचिस नंबर भी गायब हो गया है। फिर भी मालिक तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed