{"_id":"5a6cb3a74f1c1b83268b6b75","slug":"15170735192-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखी गांव में निर्माण कार्यों की जांच को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखी गांव में निर्माण कार्यों की जांच को पहुंची टीम
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत जाखी में प्रधान के खिलाफ निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमितताओं की शिकायत की जांच के लिए टीम गांव पहुंच गई है। खंड विकास अधिकारी डीएन सकलानी ने बताया कि टीम सभी शिकायतों की बारीकी से जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत जाखी के कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि प्रधान की ओर से गांव में पुलिया निर्माण, पेयजल योजना, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण व विधायक निधि आदि योजनाओं को पूरा नहीं किया है। इसी बात को लेकर ग्रामीण लंबे समय से निर्माण कार्यों की जांच की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान की ओर से गांव में करवाए गए विभिन्न निर्माण कार्यों में अनियमितता बरती गई है। खंडविकास अधिकारी धर्मानंद सकलानी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को सहायक खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम ग्राम पंचायत जाखी भेजी गई है। टीम में सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत, अवर अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, रोजगार सेवक शामिल है। जांच टीम निर्माण कार्यों की जांच के साथ ही सभी शिकायतों व पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। कहा कि टीम को शीघ्र रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने को बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।