फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण में आमरण अनशन

स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण में आमरण अनशन

Sat, 27 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण में आमरण अनशन

विज्ञापन
गैरसैंण। गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में चल रहा क्रमिक अनशन अब आमरण अनशन में तब्दील हो गया। शनिवार को आंदोलन के समर्थन में कई लोग पहुंचे। अनशनकारियों ने कहा कि जब तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

रामलीला मैदान में गैरसैंण स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर 46 दिनों से क्रमिक अनशन चल रहा था। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर राजधानी के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया गया। इसके बाद मूसों के ग्राम प्रधान वीरेंद्र लाल आर्य, स्यूणी मल्ली के हयात सिंह और गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर पद से त्याग पत्र देने वाले नारायणबगड़ ब्लाक के ज्येष्ठ उपप्रमुख रहे गंभीर सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए। इस दौरान गैरसैंण राजधानी बनाने की मांग को लेकर बाजार में रैली निकाली गई। गैरसैंण राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के दौरान अनशनकारियों ने कहा कि अलग राज्य निर्माण की तरह राजधानी के लिए भी एक बड़ा आंदोलन लड़ा जाएगा। शनिवार को आंदोलन के समर्थन में रामलीला मैदान में कई लोग जुटे। समर्थन देने वालों में ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, पुष्कर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, सुरेश बिष्ट, प्रधान संगठन के महावीर सिंह, पूरन सिंह नेगी, रणजीत शाह, दलवीर सिंह, मनीष मठपाल और समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed