{"_id":"5a6cb2ad4f1c1b7f268b6a4b","slug":"151707326918-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फवारी सें फसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फवारी सें फसे वाहन
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के कारण लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग पर चार दिनों से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। वहीं कुलिंग में दो बसें अभी भी फंसी हुई हैं।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, ग्राम प्रधान खीमी राम ने बताया कि 23 जनवरी की रात को लोहाजंग, कुलिंग वांण सहित ब्लॉक के कई गांवों में बर्फबारी हुई थी। इस कारण मोटर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। यहां पर टैक्सी चालक जान-जोखिम में डालकर वाहन चला रहे हैं। वहीं कुलिंग में दो बसें चार दिनों से फंसी हुई हैं। मार्ग खुले तो बसों को वहां से निकाला जाए। उन्होंने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों से बर्फ हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन चार दिन बाद भी यहां से बर्फ नहीं हटाई गई। वहीं लोनिवि थराली के ईई विजय कुमार ने बताया कि जल्द विभागीय जेई को मौके पर भेजकर सड़क सुचारु करा दी जाएगी।