{"_id":"5a6cb1c54f1c1b87268b6afc","slug":"15170730371-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर दिनभर बनी रही जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर दिनभर बनी रही जाम की स्थिति
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों की ओर से वाहन अनियंत्रित खड़े करने से शनिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों के सुचारु संचालन के लिए पुलिस को करीब छह घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद भी मार्ग पर देर शाम तक वाहन रेंगकर चलते रहे।
बर्फबारी के बाद से औली में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यहां वाहनों का जमावड़ा लग गया है। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर पाला जम रहा है। शनिवार को पाले के कारण वाहन आगे नहीं चल पाए तो पर्यटकों ने मार्ग पर अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़े कर दिए जिससे जाम लग गया। मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण पुलिस को यातायात सुचारु करने में करीब छह घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि जाम खुलने के बाद भी देर शाम मार्ग पर वाहन रेंगकर गुजरते रहे। जाम लगने के चलते पर्यटक कई किमी पैदल दूरी तय कर औली पहुंचे। इधर, जोशीमठ प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष रवियान का कहना है कि अब यहां यातायात सुचारु कर दिया गया है, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या होने से अभी भी वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।