{"_id":"5a6cb1c14f1c1b88268b6d55","slug":"151707303212-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। सरकारी और गैरसरकारी प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थानों में 69वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कर्णप्रयाग ब्लॉक के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर विद्यालयों में देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। व्यापार संघ कर्णप्रयाग ने दीन दयाल पार्क में ध्वजारोहण किया।
ब्लॉक के डिम्मर गांव के पौराणिक चौंरीचौक में ग्रामीणों ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवानी दत्त डिमरी की पत्नी दर्शनी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों, बुजुर्गों तथा शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मान्नित शिक्षिका ममता डिमरी को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष डिमरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में द्वारिका प्रसाद डिमरी, मोहन प्रसाद, डा. भुवनेश्वर प्रसाद डिमरी, चक्रधर डिमरी, दिनेश चंद्र और प्रभुकांत आदि मौजूद थे। आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली और देवाल में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विस अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
गैरसैंण/गौचर। भराड़ीसैंण विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाए जाने के विषय में राज्य सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार सहित जनप्रतिनिधि और विभागीय कर्मी मौजूद थे। वहीं गौचर के रामलीला मैदान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मेला पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक सुशील राज, दिगंबर बिष्ट विमल बिष्ट और लोक गायिका हेमा नेगी और हिम तरंग संस्था के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।