फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश में जल्द यातायात सेवाओं का विस्तार होगा:सीएम रावत

प्रदेश में जल्द यातायात सेवाओं का विस्तार होगा:सीएम रावत

Fri, 26 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में जल्द यातायात सेवाओं का विस्तार होगा:सीएम रावत
‘पद्मावत’ का विरोध करने वाले पहले फिल्म देखें : सीएम
विज्ञापन

--फिल्म को बताया मर्यादित, किसी के बहकावे में आकर विरोध न करने की दी सलाह

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। एक कार्यक्रम में ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ‘पद्मावत’ फिल्म का पूरा समर्थन किया। उन्होंने पद्मावत को मर्यादित फिल्म बताया। कहा कि फिल्म में किसी भी समुदाय विशेष के प्रति कोई गलत प्रचार-प्रसार या टिप्पणी नहीं की गई है। फिल्म को मान-मर्यादा की सीमा में रहकर बनाया गया है। उन्होंने खुद फिल्म देखी है। लिहाजा जो लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उनको पहले फिल्म देेख लेनी चाहिए। किसी के बहकावे में आकर फिल्म का विरोध-प्रदर्शन करना ठीक नहीं है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न प्रकार के आवागमन से जुड़ी 75 सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए अगले तीन वर्षों में हवाई, रेल व सड़क यातायात सेवाओं का विस्तारीकरण किया जाएगा, जिससे आने वाले दो-तीन वर्षों में प्रदेश के हर क्षेत्र में आमदनी के अवसर पैदा किए जाएंगे, जिससे रोजगार बढ़ेगा। ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन व कुछ हवाई सेवाओं का विस्तार कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन चलाने की रखी मांग
मुख्यमंत्री ने बताया कि रेलमंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली से जिम कार्बेट पार्क व देहरादून के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठाई गई है। उनका मानना है कि ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के विस्तारीकरण से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। बताया कि जब एक पर्यटक घर से भ्रमण के लिए निकलता है तो दस लोगों के रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed