फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Fri, 26 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध
देश प्रेम का जज्बा होने पर राष्ट्र को मिलेगी मजबूती : नेगी
विज्ञापन

-- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर युवाओं की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बृहस्पतिवार को नगर के रेलवे रोड पर जागरुक और सामाजिक युवाओं की पहल पर देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएफ के कमांडेंट राजकुमार नेगी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में देश प्रेम का जज्बा होने पर राष्ट्र की मजबूती संभव है। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति का वातावरण बनता है। दून घाटी कॉलेज के निदेशक सुनील अग्रवाल ने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग देश के बारे में सोचेगा तभी राष्ट्र का उन्नयन संभव है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में रंग दे रंग दे बंसती, दुल्हन चली, देश मेरा रंगीला आदि के अलावा युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियों को देकर वातावरण देशभक्तिपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में आयोजन समिति से जुड़े अधिवक्ता मनीष कुमार धीमान, नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, डिप्टी कमांडेंट दिनेश चौहान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, अजय राजपूत, रीना वर्मा, विनोद कुमार, पन्नालाल गोयल, विजय बख्शी, अंकित राजपूत, वरदान, अरुण, राकेश, सुमित, प्रवीण, चतर सिंह, मनोज खत्री, संदीप नेगी, अनूप सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed