फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘पद्मावत’ के विरोध की कोशिश नाकाम

‘पद्मावत’ के विरोध की कोशिश नाकाम

Fri, 26 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
‘पद्मावत’ के विरोध की कोशिश नाकाम
‘पद्मावत’ का विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को पकड़ा
विज्ञापन

-- पुलिस ने छह घंटे बाद कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। फिल्म ‘पद्मावत’ की प्रदर्शन का विरोध करने वाले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने देहरादून रोड से हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें उठाकर कोतवाली ले आई। पुलिस के मुताबिक कार्यकर्ताओं के दोबारा ऐसा नहीं करने के वायदे पर उन्हें छह घंटे बाद छोड़ा गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हिंदू जागरण मंच के करीब दो दर्जन कार्यकर्ता देहरादून रोड स्थित सिनेमाहॉल के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे, लेकिन पहले ही हॉल की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस सभी सदस्यों को ट्रक में भरकर कोतवाली ले आई। कोतवाली में करीब चार बजे तक कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखा गया। एसडीएम हर गिरि और सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
पहले दिन बिके दो शो के 600 टिकट
ऋषिकेश। दूनमार्ग स्थित सिनेमाहॉल के प्रबंधन से जुड़े अशोक कुमार गुप्ता के मुताबिक लोगों को फिल्म पद्मावत पसंद आ रही है। शुरुआत के पहले दो शो में ही छह सौ टिकट बिक गई हैं। शुक्रवार से फिल्म के रोजाना पांच शो चलेंगे। बताया कि फिल्म में किसी के अपमान या भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एक संगठन के कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया गया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। उन्होंने दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही है। इसके बावजूद संबंधित कोई गतिविधि करते हैं, तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश।

विरोध करने वाले लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। यदि उन्होंने दोबारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का प्रयास किया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र सिंह रावत, सीओ, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed