{"_id":"5a68a97c4f1c1bb3208b521a","slug":"15168087687-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. संजय ध्यानी बने सहायक कुलसचिव प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. संजय ध्यानी बने सहायक कुलसचिव प्रशासन
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने नव नियुक्त सहायक कुलसचिव डा. संजय ध्यानी को प्रशासन विभाग का दायित्व दिया है। डा. ध्यानी सहायक कुलसचिव प्रशासन होंगे। केंद्रीय संस्थानों के ढांचे के अनुरूप अब विवि में 10 सहायक कुलसचिवों की नियुक्ति होगी। ये सभी नियुक्तियां सीधी भर्ती व पदोन्नति से होंगी।
गढ़वाल विवि में रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया के तहत प्लेसमेंट सेल के कोर्डिनेटर डा. संजय ध्यानी के पद को सहायक कुलसचिव पद पर समायोजित किया गया था। बुधवार को विवि प्रशासन ने ध्यानी को प्रशासन का दायित्व आवंटित किया। डा. ध्यानी पूर्व में मुक्त विवि में उपकुलसचिव व कुलसचिव का दायित्व भी निभा चुके हैं। वहीं सहायक कुलसचिव के एक और पद पर तकनीकी समस्या आने अभी नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिस पर शीघ्र निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है। विवि में रेशनालइजेशन के तहत सहायक कुलसचिवों के 10 पदों में से 6 सीधी भर्ती व 4 पदोन्नतियों से भरे जाने हैं। इन सभी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।