{"_id":"5a68a9774f1c1b8f268b6208","slug":"151680876310-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन धारा के समीप कार पलटी, चार चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन धारा के समीप कार पलटी, चार चोटिल
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के समीप मंगलवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। गनीमत रही कि कार सड़क से पहाड़ी में लुढ़कते ही पेड़ से अटक गई। अगर पेड़ नहीं होते, तो कार खाई में जा गिरती। हादसे में एक परिवार के 4 लोग चोटिल हो गए, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
चौकी प्रभारी बछेलीखाल विक्रम कोहली ने बताया कि कोटी पाबो से सगाई समारोह के पश्चात देहरादून लौट रहे एक परिवार की कार तीन धारा के समीप भारी बारिश मेें अनियंत्रित हो गई। कार सड़क से करीब 10 मीटर नीचे पेड़ में अटक गई। दुर्घटना में कार सवार राजेंद्र सिंह नेगी व उनकी पत्नी विमला देवी निवासी गढ़ीकैंट देहरादून और जीजा राजेंद्र सिंह व भांजी पूजा निवासी टीएचडीसी कॉलोनी देहरादून चोटिल हो गए। चारों को आस पास के लोग और पुलिस खाई से निकालकर सड़क में लाई। जहां से उन्हें सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया।