{"_id":"5a661b2c4f1c1ba1268b5da0","slug":"151664126110-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से भारी इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से भारी इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अवैध तरीके से हॉस्टल में हाई वोल्टेज उपकरण व हीटरों के प्रयोग पर सख्त कदम उठाए हैं। स्वयं कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने संकाय सदस्यों और गार्ड के साथ कमरों का निरीक्षण करते हुए 11 कमरों से प्रतिबंधित विद्युत उपकरण बरामद किए। प्राचार्य ने विद्युत उपकरणों को कब्जे में लेते हुए संबंधित प्रत्येक छात्र पर 500 रुपये का जुर्माना ठोका है।
मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने कॉलेज के हॉस्टलों में भारी इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित किए हुए हैं। छात्र कमरों में उक्त उपकरणों का प्रयोग न करें, इसलिए संस्थान ने कमरों से पावर प्लग प्वाइंट हटा दिए। इसके बावजूद छात्र उपकरणों का प्रयोग कर रहे थे। सोमवार को प्राचार्य प्रो. रावत ने अधीनस्थों के साथ हॉस्टल संख्या 3 और 4 का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने 11 कमरों से हीटर, इंडक्शन चूल्हे प्रयोग करते हुए पाए। प्राचार्य ने बताया कि संबंधित छात्रों पर अर्थदंड लगाते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि छात्र दोबारा पकड़े जाते हैं, तो दोगुना अर्थदंड वसूलते हुए हास्टल से निष्कासन किया जाएगा।