{"_id":"5a64f3ea4f1c1b9f268b5aac","slug":"15165656758-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापूग्राम के लोगों ने किया रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापूग्राम के लोगों ने किया रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापूग्राम के लोगों ने किया रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन
-- पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई को सौंपा रेंजर को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । बापूग्राम क्षेत्र के नागरिकों ने रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पौराणिक मंदिर परिसर में स्थापित पीपल का पेड़ काटने वाले लोगों के खिलाफ वन विभाग से कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने ऋषिकेश रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि बापूग्राम स्थित गली नंबर एक में पंचायत घर के समीप पौराणिक मंदिर परिसर में स्थापित पीपल का पेड़ कुछ लोगों ने बिना अनुमति के काट दिया है। उन्होंने इसे लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया।
उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी से उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में कुसुम, शीला देवी, शोभा देवी, बालेश, शांति देवी, राजबाला, सोमवती देवी, रीता, किरन देवी, ओमवती, प्रेमवती, राखी, राजकुमारी, मुन्नी देवी, सविता, सरस्वती, रेखा, किरन, मनोज कुमार, पुष्पा देवी, संगीता, पूजा, उषा, अनीता, सबीता, सीमा, लबली आदि मौजूद थे।