{"_id":"5a64f3e84f1c1b7f268b5a77","slug":"15165656731-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई कौथिग में दिखेगी जौनसारी संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई कौथिग में दिखेगी जौनसारी संस्कृति की छटा
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, चकराता।
मुंबई में आयोजित कौथिग मेले में इस बार जौनसारी संस्कृति की भी छटा देखने को मिलेगी। रविवार को जौनसार बावर सांस्कृतिक दल के सदस्य मेले में प्रतिभाग करने के लिए मुंबई रवाना हो गए। दल के संयोजक नंद लाल भारती ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों को हारुल, तांदी, नाटी, परात नृत्य, हाथी नृत्य, ठोऊड़ा, जंगाबाजी, पांडव नृत्य की अनूठी छटा देेखने को मिलेगी। यह पहला मौका है जब मुंबई में आयोजित कौथिग मेले में दल के सदस्य को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी से शुरू हुआ यह मेला 28 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में देश दुनिया के कलाकारों के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शिरकत करेंगे।
समाज सेवी इंदर सिंह नेगी, केशर दास, दौलत सिंह आदि का कहना है कि दल के सदस्यों के चयन से पूरे क्षेत्र की संस्कृति का प्रचार हो सकेगा। दल के चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल में दल में प्रभु भारती, बलिया, अनील वर्मा, राधा भारती, रीना, सुबा देवी, महेंद्र राठौर, जवाहर दत्त आदि लोक कलाकारों को शामिल किया गया है।