{"_id":"5a64f2f84f1c1b87268b5b00","slug":"15165654321-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वांसी में शुरू किया जाए बंद किसान सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वांसी में शुरू किया जाए बंद किसान सेवा केंद्र
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, साहिया।
क्वांसी स्थित किसान सेवा केंद्र पिछले आठ साल से बंद पड़ा है। केंद्र बंद होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी फसलें बेचने के लिए 150 किमी दूर विकासनगर या साहिया मंडी जाना पड़ता है। लोगों ने केंद्र शुरू किए जाने की मांग पर मुख्य कृषि अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। वहीं, जल्द केंद्र शुरू न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्ष 2005 में किसानों की सुविधा के लिए क्वांसी में केंद्र खोला गया। लेकिन साल 2010 में यह केंद्र बंद कर दिया गया। किसानों को क्वांसी और आसपास के दर्जनों गांव के किसानों को अपनी आलू, टमाटर, बैंगन, अदरक आदि की फसलों को बिक्री के लिए 150 किमी दूर विकासनगर या फिर साहिया मंडी ले जाना पड़ता है। जिसके चलते किसानों को भाड़े के एवज में अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है। अधिक दूरी होने के कारण नकदी फसलें समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पाती। बरसात के दिनों में रास्ता बंद होने पर मुश्किलें और भी बढ़ जाती है। ऐसे में किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पाता। कहा केंद्र के शुरू होने से हजारों की संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने केंद्र के शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन भेजने वालों में मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान, चंदन राणा, सुरेश चौहान, आनंद सिंह, भगतराम, मोहन सिंह, चंदन राणा, आनंद सिंह आदि शामिल रहे।
..............................
किसानों की समस्या जायज है। सरकार किसानों की समस्या के समाधान को तत्पर है। किसान सेवा केंद्र क्यों बंद है, इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री