{"_id":"5a64f2f64f1c1b6c268b5b05","slug":"15165654306-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदु-बिंदु दो सखियां, कालियां तितलियां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदु-बिंदु दो सखियां, कालियां तितलियां...
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर।
हिमजन कल्याण सभा का वार्षिकोत्सव एवं मिलन समारोह लाइन जीवनगढ़ स्थित सांई मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे सबका मन मोह लिया। वक्ताओं ने हिमाचल संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। युवाओं से संस्कृति के संवर्धन के लिए आगे आने की अपील की।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि तेजी से विकसित होते हुए समाज के बीच आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है। ऐसे में संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी हो गया है। द्रोण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने इंदु-बिंदु दो सखियां, कालियां तितलियां, प्रिंस-शीतल पार्टी ने सिरमौरी लोक नृत्य, जीवनगढ़ उपसभा ने लच्छी-लच्छी लोग गलांदे गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन प्रदीप ठाकुर ने किया।
इस मौके पर कैप्टन (सेवानिवृत्त) शिवराम शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, मुकेश शर्मा, जगदीश चंद, कृष्ण चंद लखरवाल, सोहन सिंह, बलवीर सिंह, बेलीराम, होशियार सिंह, पृथ्वी चंद्र शर्मा, नवीन ठाकुर, हरी चंद नागवाल, गौरव ठाकुर, नवीन ठाकुर, अनूप ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, डॉ. सुभाष चंबेल, मीनाक्षी जुंवाठा आदि मौजूद रहे।