{"_id":"5a64f2f24f1c1bb1208b4987","slug":"151656542615-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के विरोध में दौड़ा केदारावाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के विरोध में दौड़ा केदारावाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर।
राजकीय इंटर कॉलेज केदारावाला में नशा मुक्ति अभियान के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। दौड़ में 283 युवाओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। विधायक ने कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है। युवा तरह-तरह के नशे के शिकार हो रहे हैं। दौड़ में छात्राओं के भी प्रतिभाग करने पर उन्होंने खुशी जताई। कहा आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं। आयोजक और पूर्व प्रधान गुलफाम अली ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य एसपी सिंह, इलताफ, कामिल, गुलशन, शाहरुख अली, हरीश ममगाई, मोहन सिंह रावत, सद्दाम, आजाद अली, वसीम, नसीम, कसनूद, शौकत, सुलेमान, साजिद, जसवंत पाल, रहमान अली आदि मौजूद रहे।
.............................................
नशा बेचने वालों पर हो कार्रवाई
साहिया। जौनसार बावर बहुमुखी विकास समिति के तत्वावधान में मंडी परिसर साहिया में नशा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। दुकानों में खुलेआम नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। ढाबों और होटलों में भी शराब पिलाई जा रही है। कहा मामले में कार्रवाई की मांग पर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मुलाकात करेगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, भीम दत्त वर्मा, ग्राम पंचायत नेवी के प्रधान मोहन शर्मा, सतपाल राय, सुरेश चौधरी, विजय राम, पूर्व अध्यक्ष केएस पंवार, राकेश चौहान, रूपराम राठौर, अनिल जोशी, भगत राम जोशी, कुंदन सिंह, मंजू पंवार, विरेंद्र सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।