फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधान सभा अध्यक्ष से की समस्याओं के निराकरण की मांग

विधान सभा अध्यक्ष से की समस्याओं के निराकरण की मांग

Fri, 19 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
विधान सभा अध्यक्ष से की समस्याओं के निराकरण की मांग
नागरिकों ने विस अध्यक्ष को सुनाया अपना दुखड़ा
विज्ञापन

-- भैरव कॉलोनी में सीवर लाइन न होने से लोगों को होना पड़ रहा है परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । मानव चेतना वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया। आयोजित समारोह में भैरव कॉलोनी के नागरिकों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और उनके निराकरण की मांग की। बृहस्पतिवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित भैरव कालोनी में सोसाइटी के अध्यक्ष टीआर शर्मा की अगुवाई में नागरिकों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय लोगों को भरोसा दिया। इस दौरान कॉलोनी के नागरिकों ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने बताया कि भैरव कॉलोनी के नागरिक सीवर लाइन योजना से वंचित हैं, जिसके चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में करीब दो सौ परिवार निवास करते हैं। सीवर लाइन नहीं होने से खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशान होना पड़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज की समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। बताया कि भैरव कॉलोनी व नगर के अन्य इलाकों के विकास के लिए जर्मन सरकार के सहयोग से 332 करोड़ लागत से स्वच्छता संबंधी योजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर देवेंद्र कोठारी, शेखर जेठुड़ी, राजेश नौटियाल, राधे साहनी, राजू शर्मा, राजीव चौधरी, दिलीप कुमार, चंदू यादव, शेखर सिंह, सुधाकर पुरोहित, अनुज सैनी, विनय रावत, रवि नौटियाल, राजेश गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed