फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यावरण सरंक्षण में किल वेस्ट मशीन साबित होगी मील का पत्थर

पर्यावरण सरंक्षण में किल वेस्ट मशीन साबित होगी मील का पत्थर

Fri, 19 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण सरंक्षण में किल वेस्ट मशीन साबित होगी मील का पत्थर
प्रदूषण को लेकर उत्तराखंड पहले ही सचेत : सीएम
विज्ञापन

-- मुख्यमंत्री ने नगर पालिका डोईवाला में किया किल वेस्ट मशीन का शुभारंभ
-- पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार व समाज दोनों प्रयास करें : निशंक

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका डोईवाला में स्थापित की गई किल वेस्ट मशीन का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्घाटन किया। घिसरपडी क्षेत्र में स्थित नगर पालिका डोईवाला के कूड़ा निस्तारण केंद्र परिसर में अत्याधुनिक किल वेस्ट मशीन को स्थापित किया गया है। नगर पालिका डोईवाला की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में पंडित दीपक कोठारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किल वेस्ट मशीन का शुभारंभ किया।
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सामूहिक पहल करनी होगी। पर्यावरण के क्षेत्र में किल वेस्ट मशीन मील का पत्थर साबित होगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज प्रदूषण की समस्या उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड सरकार पहले ही व्यवस्थाओं को बना रही है। विधायक निधि से अब स्वच्छता उपकरण खरीदें जा सकते हैं। सीएम ने लोगों से घर से लेकर आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की वकालत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरिद्वार लोक सभा सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की हरियाली को बचाने के लिए सार्थक पहल शुरू हो गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार और समाज दोनों को संयुक्त तौर पर प्रयास करने होंगे। उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सभी प्रमुख क्षेत्रों में ऐसी मशीनों को लगाकर कूड़ा निस्तारण करना चाहिए। नगर पालिका डोईवाला के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने किल वेस्ट मशीन की उपयोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक टन कूड़े से बनेगी चार किलो राख
डोईवाला। कूड़ा निस्तारण के लिए किल वेस्ट मशीन एक टन कूड़े को चार किलो राख में तब्दील कर देगी। अवशेष राख खेतों में खाद के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। किल वेस्ट मशीन के अधिकारियों ने मशीन से जुड़ी जानकारियां दी। किल वेस्ट मशीन निर्मित करने वाली ओरनेट इकोटेक कंपनी बंगलूरू के डायरेक्टर लक्ष्मण शास्त्री ने बताया कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए किल वेस्ट मशीन बेहतर उपकरण है। बिना बिजली अथवा किसी प्रकार के ईंधन को व्यय कर इस मशीन से एक टन कूड़े को चार किलो राख मे बदल देगी।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद लोधी, किसान नेता करन बोरा, वैज्ञानिक लक्ष्मण शास्त्री, मंसूर, ईको टास्क फोर्स के कमांडर एचआरएस राणा, सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, विजय बख्शी, नरेंद्र नेगी, राकेश लोधी, राकेश नौटियाल, रोहित क्षेत्री, मनवर नेगी, विजय शर्मा, नितिन बडथ्वाल, परमिंदर सिंह, मनीष नेगी, दिनेश सजवाण, रामलाल कोठारी, हरजिंदर सिंह, रवि पाल, आशा कोठारी, पंकज शर्मा, प्रवीण कन्नौजिया, ललित पंत, सर्वेश चौधरी, आनंद अग्रवाल, बख्तावर सिंह, राहुल लोधी, सूर्यकांत आर्य आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री और सांसद ने किया पौधरोपण
डोईवाला। इको टास्क फोर्स की ओर से किल वेस्ट मशीन के शुभारंभ के बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परिसर में विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। सीएम ने लोगों को पौधरोपण जैसे अभियान को गति देने का आह्वान आम लोगों से किया। इस दौरान कमांडर एचआरएस राणा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजयप्रताप चौहान, मनवर नेगी, करन बोरा आदि मौजूद रहे ।


वेतन के लिए सीएम को ज्ञापन
डोईवाला। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ डोईवाला से जुड़े शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन देकर कर्मचारियों को वेतन देने की मांग की। ज्ञापन में अवगत कराया कि अशासकीय विद्यालयों के कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नवंबर माह से वेतन नही मिल रहा है, जिससे उनको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन दिलाने के लिए बजट की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष वीरेंद्र दत्त ममगांई, राजेंद्र प्रसाद बडोनी, जेपी चमोली, डीएस कंडारी, आलोक जोशी, पार्वती नेगी, अश्वनी गुप्ता, रत्नेश कुमार, विवेक बधानी, आशुतोष डबराल, चेतन कोठारी, अजय शर्मा, अनीता पाल, उदय सिंह, उमा देवी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed