फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऊर्जा निगम का हादसे का इंतजार

ऊर्जा निगम का हादसे का इंतजार

Wed, 17 Jan 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम का हादसे का इंतजार
झूलती तारों से कभी भी हो सकता है हादसा
विज्ञापन

-- चंद्रेश्वनगर में घरों से सटकर झूल रही विद्युत तारें

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शहर में सड़कों और गली-मोहल्लों में झूलते विद्युत तारें दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम तारों को ठीक करने की बजाए लापरवाह बना हुआ है, जिससे लोगों को हरवक्त दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ऊर्जा निगम को शायद शहर के नागरिकों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। यही वजह है कि झूलती विद्युत तारों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। चंद्रेश्वरनगर और आसपास के इलाकों झूलती तारें किसी भी वक्त अप्रिय घटना का सबब बन सकती हैं। कई स्थानों पर विद्युत पोल लोगों के घरों को छू रहे हैं। बावजूद निगम के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

स्थानीय लोग कई दफा तारों को ठीक करने के लिए विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर इन्हें दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं। बताया कि विभाग लगातार मांग की अनदेखी करने में लगा है। निगम के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि नगर में इंसुलेटर केबिल बिछाने का काम जारी है। जिन स्थानों पर विद्युत तारें झूल रही हैं, उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed