{"_id":"5a5e60144f1c1b68268b4bd0","slug":"151613460619-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को दिए व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को दिए व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के निर्देश
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरियादियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से हो
-- एएसपी निहारिका भट्ट ने किया कोतवाली का छमाही निरिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
एएसपी निहारिका भट्ट ने मंगलवार को कोतवाली डोईवाला पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के निदान में प्राथमिकता रखने के लिए कहा। एएसपी निहारिका भट्ट ने डोईवाला कोतवाली का छमाही निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली के जरूरी रजिस्टर, मालखाना, असलहा, कार्यालय और कोतवाली की स्वच्छता व्यवस्था को जांचा परखा। भट्ट ने कोतवाली परिसर का दौरा कर खड़े वाहनों को जल्द नीलाम करने की बात कही।
इसके बाद कोतवाली पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के लिए विचार विमर्श किया। खासतौर पर जाम आदि के लिए पहले से योजना तैयार रखने पर जोर दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एएसपी निहारिका भट्ट ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र की सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा जाएगा। जनसमस्याओं के त्वरित निदान के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के लिए सीधे उनसे भी संवाद स्थापित किया जा सकता है।